Header Ads Widget

जिला व सत्र न्यायालय के ‘ई-सेवा’ केंद्र का लोकार्पण

जिला व सत्र न्यायालय के ‘ई-सेवा’ केंद्र का लोकार्पण
ई-सेवा का लाभ लेने की अपील- पालक न्यायमुर्ती अनिल किलोर
अकोला, कोरोना के संक्रमण से  न्यायालयीन कारभार पर विपरीत परिणाम होकर ऑनलाईन रूप से  न्यायालयीन कारभार करने की  आवश्यकता निर्माण हुई। आम जनता को हक्क दिलाने के लिए  वकील व पक्षकार ने ई- सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील  उच्च न्यायालय मुंबई, नागपूर खंडपीठ एवं अकोला न्यायिक जिले के  पालक न्यायमुर्ती अनिल किलोर ने की। जिल्हा व सत्र न्यायालय के  ‘ई-सेवा’ केंद्र का लोकार्पण रविवार को  जिले के पालक न्यायमुर्ती इनके हाथो किया गया। 
उसवक्त वह बोल रहे थे।  इस कार्यक्रम मे  प्रमुख  जिल्हा व सत्र न्यायाधीश  यनशिवराज  खोब्रागडे, बार कॉन्सिल ऑफ महाराष्ट्र अन्ड गोवा के सदस्य अ‍ॅड. मो.घ. मोहता, वकिल संघ के अध्यक्ष अ‍ॅड राजेश जाधव व जिला संगणक प्रणाली समन्वयक तथा जिल्हा न्यायाधीश-३ दिलीप  पतंगे, न्यायीक अधिकारी व वकील वर्ग आदी उपस्थित थे।
इसवक्त बोलते हुए  पालक न्यायमूर्ती अनिल किलोर  ने कहा की, न्यायदान का कार्य यह सामाजिक सेवा है वह आखीर के व्यक्ती तक न्याय मिलना चाहिए। ई-सेवा प्रणाली द्वारा न्यायालयीन कामकाज और आसान तथा सुविधा जनक होंगा। इस   प्रणाली का लाभ वकील व पाटीaयों ने लीेकर समय एवं पैसे की  बचत करे। ई-सेवा केंद्र की आम जनता तक   जनजागृती करें।
 न्यायालयीन प्रक्रीया और पारदर्शक व गतीमान होने हेतू जज, वकील, पक्षकार व न्यायालय के कर्मचारी इन्होंने  सामूदायिक सहकार्य से कार्य करना चाहिए ऐसी अपील  न्यायमुर्ती अनिल किलोर ने की। कार्यक्रम का  सुत्र संचालन जी.के. खाडे ने तथा   आभार प्रदर्शन जिला  न्यायाधीश-३ दिलीप  पतंगे ने किया।

Post a Comment

1 Comments

close