Header Ads Widget

आखिर..... दर्शन शुक्ला का शव खोजने में मिली सफलता

आखिर..... दर्शन शुक्ला का शव खोजने में मिली सफलता
अकोला-पूरे अकोला शहर मैं चर्चा का विषय रहने वाले दर्शन शुक्ला प्रकरण को आज पुर्णविराम मिला है।  लाश पानी बहने के मामले में आज संत गाडगे बाबा आपत्कालीन पथक को सफलता मिली है। संत गाडगे बाबा आपत्कालीन तलाशी एवं बचाव पथक के प्रमुख दीपक सदाफले और उनके सहकारीओके अथक प्रयासों के बाद 11 दिनों का चला सर्च ऑपरेशन में दर्शन शुक्ला का शव  आखिर मिल गया है। शनिवार की सुबह 9:30 बजे तापी नदी के किनारे हातनूर  डैम के समीप मुक्ताईनगर तहसील के मेहुल ग्राम परिसर में दर्शन शुक्ला का शल खोजने में पथक को सफलता मिली है। मानव सेवा आपत्ती व्यवस्थापन के संत गाडगे बाबा आपत्कालीन तलाश एवं बचाव पथक प्रमुख दीपक सदाफलज  और उनके सरकारी ऋषिकेश रखूंदे, गोकुल तायडे चेतन इंगले यह विगत 11 दिनों से शव की तलाश में थे। जिलाधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक एवं निवासी उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तलाशी अभियान जारी था। इस तलाश मुहिम के बीच इस पथक को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाढ जैसी परिस्थिति निर्माण होने के कारण कई मुश्किलों का सामना करते हुए पथक ने आखिर 11 दिनों के बाद दर्शन शुक्ला के शव को खोजने में सफलता हासिल की है। दर्शन शुक्ला के शव फिर से बह जाने  के बाद विभिन्न कयास लगाए जा रहे थे इस प्रकरण में 2 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया था  जिसके चलते इस शव को तलाश करने के लिए एक बडी चुनौती थी  उस चुनौती को स्वीकारते हुए संत गाडगे बाबा आपत्कालीन पथक ने इस पूरी घटना पर फुलस्टॉप लगा दिया है। आपको बता दें कि इस प्रकरण की जांच होने हेतु परिजनों द्वारा पत्रकार परिषद भी ली गई थी।

Post a Comment

1 Comments

close