Header Ads Widget

जब अपनी मां की जान बचाने नन्ही बेटी घुमने लगी अस्पताल परिसर में...! सामाजिक कार्यकर्ता शेरू मिश्रा एवं विधायक राजेंद्र एकडे ने महिला को पहुंचाया नागपुर

 जब अपनी मां की जान बचाने नन्ही बेटी घुमने लगी अस्पताल परिसर में...! 

 सामाजिक कार्यकर्ता  शेरू मिश्रा एवं विधायक राजेंद्र एकडे ने महिला को पहुंचाया नागपुर

अकोला -बुलढाणा जिला मलकापुर तहसील निवासी एक महिला को अकोला के सर्वोेपचार अस्पताल में ब्रेन हैमरिंग के उपचार के लिए भर्ती किया गया था किंतु अकोला के सरकारी अस्पताल में न्यूरो सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला को नागपुर में भेजने का मशवरा डाक्टरों ने दिया। उसके बाद नागपुर जाने के लिए एवं इलाज के लिए पैसे नहीं होने के कारण ४ सितंबर को उस मरीज महिला की नन्ही बेटी अपनी माता के उपचार के लिए डिस्चार्ज सर्टिफिकेट लेकर अस्पताल परिसर में मदद मांगने लगी। अपनी मां   का जीवन बचाने के लिए नन्हीं बच्ची की यह लगन देखकर सामाजिक कार्यकर्ता शेरू मिश्रा ने सराहनीय कार्य किया एवं इस महिला को नागपुर तक पहुंचा कर उपचार की व्यवस्था कराई।  १ सितंबर को मलकापुर निवासी सौ. पायल कृष्णा चोपड़े को स्थानीय ग्रामीण अस्पताल से उपचार के लिए अकोला के सर्वोेपचार अस्पताल में भेजा गया। ब्रेन हेमरेज के कारण पायल चोपड़े की हालत चिंताजनक बनी हुई थी एवं उन्हें, ज्यादा परेशानी हो रही थी १ सितंबर को सर्वोेपचार   अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पति कृष्णा चोपड़े एवं बेटी सर्वोेपचार  अस्पताल में उपचार होगा ऐसा पति एवं बेटी को आशा थी किंतु न्यूरो सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस महिला को उपचार के लिए नागपुर में जाने का मशवरा दिया गया तब नागपुर में जाने के लिए और उपचार के लिए पैसे नहीं होने से सुविधा करने के लिए पति निकल गया किंतु इधर महिला अस्पताल में डिस्चार्ज दिया गया था। 

महिला के साथ छोटी बच्ची होने के कारण उसे अपने मां की वेदना  नहीं देखी गई इस छोटी सी बच्ची ने अपनी माता के उपचार के लिए सर्टिफिकेट को साथ में लेकर अपनी मां के उपचार के लिए नागपुर जाने हेतु अस्पताल परिसर में मदद मांगने को शुरुआत की। हाथ में डिस्चार्ज सर्टिफिकेट लेकर लोगों को मदद मांगने वाली यह नन्ही बच्ची सामाजिक कार्यकर्ता  शेरू मिश्रा के नजर में आई तब उन्होंने इस नन्ही बच्ची से पूछताछ की नन्ही बच्ची ने पुरा हाल  बताने के बाद शेरू मिश्रा ने परिस्थिति की गंभीरता को पहचाना।जिसके चलते  उन्होंने तत्काल मलकापुर मतदार संघ के विधायक राजेंद्र एकडे इनसे संपर्क किया विधायक ने भी परिस्थिति की गंभीरता को पहचाना एवं तत्काल उस महिला को नागपुर पहुंचाने के लिए मलकापुर से एंबुलेंस भेजी शेरू मिश्रा ने अपने मित्रों द्वारा अकोला से कुछ  मदद महिला की उपचार के लिए जमा की । महिला की माता वर्धा में रहती थी उन्होंने भी महिला के साथ नागपुर में जाने के लिए  बुलाया गया है शेरू  मिश्रा ने जमा की हुई मदद एवं विधायक राजेंद्र ऐकडे ने भेजी हुई एंबुलेंस के साथ पायल कृष्णा चोपड़े को नागपुर में उपचार के लिए ४ सितंबर की रात रवाना किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शेरू मिश्रा और विधायक राजेंद्र एकडे ने दिखाई हुई तत्परता एवं समयसुचकता  से उनकी सभी ओर से सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close