बोगस बनावटी गुटखा कारखाने पर छापा....!
गुटखा बनाने के लिए लगने वाला कच्चा माल मशीन के साथ जप्त
अकोला- अकोला में कुछ दिनों पहले डीआईजी के पथक द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों का गुटका जब्त किया था इस कार्रवाई के बाद अकोला मे गुटका माफियाओं में हलचल सी मच गई थी। फिरभी गुटके की बिक्री जारी होने का आज विशेष पथक द्वारा की गई कार्रवाई से सामने आ गया है। आपको बता दें की, अवैध धंधों की जानकारी लेने हेतु पेट्रोलिंग के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर शिवनी के क्रांति नगर मे दिनेश शिरसाट इनके रहते घर से अवैध मानवीय शरीर को हानी पहुंचाने वाला गुटखा बगैर परमिशन के तैयार करके उसकी पैकिंग की जा रही है व उसे बेचा जा रहा है इस जानकारी के आधार पर उस स्थान पर छापामार कार्रवाई करते हुए घर से बनावट गुटखा सुगंधित तंबाकू गुटखा बनाने की मशीन जिसमें तंबाकू सुपारी मिक्सर, तंबाकू टीन डब्बा, पैकिंग मशीन तथा माझा गुटका, माजा सुगंधित तंबाकू, विमल गुटखा, कच्चा माल, कच्ची सुपारी, मिक्स सुपारी, नजर गुटखा, मैग्निशियम पाउडर, कथ्था पाउडर, विमल पान मसाला वाली सुपारी के खाली रैपर, गुटखा लेबलिंग पैकिंग उपयोग एवं अन्य साहित्य वजन तराजू काटा ऐसे कुल 1 लाख 58 हजार का बनावट गुटके के साथ मुद्दे माल मिला। इस कार्रवाई में आरोपी अभिमन्यु बाबूसा शिरसाट 65 वर्षीय निवासी बार्लिंगा तथा दूसरा आरोपी फरार दिनेश अभिमन्यु शिरसाट निवासी बार्लिंगा ह. मू क्रांति नगर शिवनी इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन एमआईडीसी में कलम 420, 328, 188, 34 एवं अन्य कलम के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं विशेष पथक ने की।
कार्रवाई में मिला बनावट गुटखा इस प्रकार
विमल गुटखा 120, पॉकिट, V1 कम्पनिच की सुगंधित तम्बाखु 54 पॉकिट, 2 किलो कथत्थ। पावडर, गोपाल फिल्टर पावडर 3 किलो,लाइट मैग्नेशियम कार्बोनेटपावडर 13 किलो, सुगन्धित सुपारी 23 किलो,
7, लाल बारीक सुपारी 8 किलो ,मजा तम्बाखू के 23 डब्बे, गुटखा भरने की चाल्या 4,एक लोखंडी मशीन तम्भाखु डब्बे पेकिंग करने के लिए उपयोग मैं लाई जाने वाली , गुटखा तम्बाखू मिक्सचर मशीन , गुटखा मोजने का इलेक्ट्रिक काटा, एलेक्ट्रिक्स गुटखा पेकिंग मशीन, नजर गुटखाचे खाली रैपर्स 800,विमल गुटख के खाली रैपर्स 800, मजा 3G गोल्ड पानमसाला, मजा तम्बाखूचे 120 बॉक्स, मजा मैजिक गोल्ड, मंगलोरी ,जोनी ओकर, हिना, धमाल ऐसे प्रिंट किए हुए रैपर्स 18 किलो, गुटख के खाली बॉक्स पेकिंग के लिए उपयोग में लाए जाने वाले, विमल गुटखा ऐसा 1,58,000 रूपयो का प्रतिबंदित बनावट गुटखा व गुटखा बनाने की साहित्य जप्त किए गए हैं।
0 Comments