Header Ads Widget

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत
अकोला- बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर दालंबी कोलंबी समिप एक दोपहिया वाहन को ट्रक द्वारा जोरदार धड़क देने से दुपहिया में सवार महिला की  मौत हो गई। उसी तरह एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आपको बता दें कि  धड़क देते ही ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसे मूर्तिजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बोरगाव मंजू पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले  नाजुक गवई यह अपनी पत्नी वैशाली एवं 16 वर्षीय बेटी काजल इन्हें लेकर मूर्तिजापुर की ओर दुपहिया से जा रहे थे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार उन्हे जोरदार धड़क दी।
जिसके बाद बाइक में सवार तीनों भी दिन गेंद की तरह उछलकर नीचे गिर पड़े। जिसमें महिला को गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते हैं वह घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय नागरिकों तथा पुलिस के सहयोग से घायलों को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया उसी तरह यातायात बाधित हो गया था जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया गया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close