Arrival of Governor Ramesh Bais in Akola and welcome by district administration: अकोला में राज्यपाल रमेश बैस का आगमन एवं जिला प्रशासन द्वारा स्वागत
अकोला- राज्यपाल रमेश बैस इनका आज सुबह 8:30 बजे के करीब रेल स्थानक में आगमन हुआ जिला प्रशासन की ओर से संभागीय आयुक्त डॉ निधि पांडे एवं जिलाधिकारी नीमा अरोरा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस वक्त डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ शरद गड़ाक अमरावती विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाईकनवरे,जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटीयार, पोलीस अधीक्षक संदिप घुगे,उपविभागीय अधिकारी शरद जावळे, रामेश्वर पुरी, मंडल रेल प्रबंधक धीरेंद्रसिंह, तहसिलदार सुनिल पाटील, आदी उपस्थित थे।
राज्यपाल बैस इनके आगमन के बाद पुलिस दल द्वारा उन्हें मानवंदना दी गई। उसके बाद वह नियोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें कि रात भर से ही पुलिस रेल स्थनाक परिसर में महाराष्ट्र राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस 10 जून को अकोला दौरे पर आ रहे इस दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। इसी के चलते अकोला रेल्वे स्थानक पर डॉग स्कॉट अन्य जांच एजेंसियों के माध्यम से अकोला रेल्वे स्थानक परिसर का निरीक्षण किया गया।
0 Comments