Akola Drug market closed due to prohibition of action on wholesale chemist shops: होलसेल केमिस्ट दुकानों पर कारवाई के निषेध में दवा बाजार बंद
अकोला- अन्न एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवा बाजार में की गई कार्रवाई को लेकर संपूर्ण दवा बाजार बंद रखने का निर्णय अकोला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन द्वारा लिया गया। इस संबंध में उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी तथा जिला पुलिस अधीक्षक इन्हें ज्ञापन के माध्यम से की। यह बंद केमिस्ट दुकानदारों की झूठी शिकायत करने संबंधी तथा समय-समय पर केमिस्ट व्यापारियों की झूठी शिकायत करके परेशान करने पर आज पूरा दवा बाजार बंद रहा।
जिसको लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी इन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि, झूठी शिकायतें करके कई लोगों को फसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसके चलते एक केमिस्ट को आत्महत्या करनी पड़ी थी। केमिस्ट परिवार के व्यवसाय को लेकर परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई हेतु सभी केमिस्ट्री व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा था। इस प्रकार बंद रखने से मेडिकल में दवाइयों की उपलब्धता में कमी देखने को मिल सकती है ऐसी चर्चाएं भी चल रही थी।
0 Comments