Fraud doctor arrested:झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था मरीजों की जान से खिलवाड़, गिरफ्तार
मालेगांव- किसी भी प्रकार की वैद्यकीय की शिक्षा ना लेते हुए डॉक्टर होने का कहकर तथा मरीजों का उपचार करके उनकी जान के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस द्वारा 8 जून को मालेगाव तहसील के ग्राम मारसूल से गिरफ्तार किया गया। इस झोलाछाप डॉक्टर को कब्जे में लेकर उस पर कानूनी कार्रवाई की गई। मालेगाव तहसील के मारसूल गांव में झोलाछाप डॉक्टर होने की गुप्त जानकारी प्राप्त होने पर परिविक्षाधीन पुलिस उपअधीक्षक अमर मोहिते इनके पथक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 8 जून 2023 को अस्पताल पर छापा मारा गया इस स्थान पर बड़ी मात्रा में दवाइयों का संग्रह मिला। जिसमें आयव्ही फ्लुईड, ॲन्टी कोल्ड टॅबलेट, स्टेरॉईड इंजेक्शन, ब्राँको डायलेटर इंजेक्शन, ॲन्टी पायरेटीक इंजेक्शन व टॅबलेट, ॲन्टासिड, पेन किलर इंजेक्शन व टॅबलेट, आयव्ही सेट, स्काल्प व्हेन सेट, ड्रेसिंग मटेरियल व अन्य वैद्यकीय वस्तूंए मीली। इस प्रकार किसी भी प्रकार की वैद्यकीय शिक्षा डिग्री व लाइसेंस नहीं होने के बावजूद अपने आपको डॉक्टर बता कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।
0 Comments